BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 6:23 pm
BIG NEWS : प्रेमी युगल शिवानी और राधेश्याम, जब परिवार से छुपकर अंधेरे में किया ये काम तो उड़ गए सबके होश, फिर जैसे ही पिता व भाई को लगी भनक तो दे दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले के अंबाह क्षेत्र में हुई प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से पेश करने के बाद तीन दिन के प्रोटेक्शन रिमांड पर उनको मांगा गया है। इसके साथ ही इस मामले में रिश्वत के आरोप लगने पर थाना प्रभारी अंबाह विनय यादव को लाइन अटैच तथा एएसआई वीरेन्द्र गुर्जर को निलंबित करने की बात कही जा रही हैं। हालांकि देर रात तक उनका आदेश सामने नहीं आया है।

आपकों बता दें कि मृतक राधेश्याम उर्फ छोटू तोमर व उसकी प्रेमिका शिवानी तोमर की हत्या के मामले में पुलिस ने शिवानी के पिता राजपाल सिंह तोमर, चाचा पप्पू तोमर तथा शिवानी के भाई शिवा तोमर को अंबाह न्यायालय में पेश किया था। पुलिस ने न्यायालय से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर मांगा था जिस पर न्यायालय ने उन्हें 30 जून तक रिमांड पर दे दिया है। अब पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी। 

वहीं अब यह बात भी सामने आ रही है कि पुलिस अधीक्षक ने रिश्वत मांगने के आरोप में अंबाह थाने के थाना प्रभारी विनय यादव को लाइन अटैच कर दिया है तथा एएसआई वीरेन्द्र गुर्जर को निलंबित कर दिया है, लेकिन उनका आदेश अभी तक नहीं मिला है, लिहाजा वॉईस ऑफ एमपी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

तीन दिन के प्रोटेक्शन वारंट पर आरोपी-
सोमवार को प्रेमी युगल की हत्या में शामिल शिवानी के पिता राजपाल, चाचा पप्पू व भाई शिवा को अंबाह न्यायालय में पेश किया गया। जहां पुलिस ने न्यायालय से उन्हें तीन दिन के प्रोटेक्शन वारंट पर मांगा था। न्यायालय ने पुलिस के निवेदन पर तीनों को प्रोटेक्शन वारंट पर दे दिया है। वे 30 जून तक प्रोटेक्शन वारंट पर रहेंगे। वहीं शिवानी के बाबा छोटई को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना-
थाना प्रभारी विनय यादव को लाइन अटैच कर दिया गया है तथा एएसआई वीरेन्द्र गुर्जर को निलंबित कर उसकी रवानी डाल दी गई है। तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE