BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 12:04 pm
BIG NEWS : पति का छोटा भाई और काली अंधेरी, जब कमरे में सोने गई भाभी तो पीछे से आया देवर, फिर जैसे ही लगी नींद तो कर दिया ये गंदा काम, महिला ने जब परिजनों को बताई मुकेश की करतूत तो उड़ गए होश, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। कमरे में सो रही भाभी के पास देवर पहुंचा और गलत हरकत करने लगा। उसकी हरकत से भाभी की नींद खुली और विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना हजीरा थाना क्षेत्र के भीकम नगर में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। घटना की शिकार महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हजीरा थाना क्षेत्र के भीकम नगर निवासी तीस वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उनका संयुक्त परिवार है और बीते रोज वह अपने कमरे में सो रही थी कि तभी उसका देवर मुकेश (बदला हुआ नाम) कमरे में पहुंचा और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा, जिससे उसकी आंख खुल गई। देवर को देखते ही भाभी ने डांटा और विरोध किया, जिस पर देवर ने उसका मुंह बंद कर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकला। वारदात की शिकार महिला ने शोर मचाया और परिजन को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।

भाभी पर रखता था गंदी नजर-
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि देवर काफी समय से उस पर गंदी नजर रखता था। उसने कई बार महिला को छूने का प्रयास किया था जिस पर महिला ने कई बार विरोध भी किया। पर उसे नहीं पता था कि देवर इतनी हद पार कर जाएगा।

पुलिस का कहना-
इस मामले में थाना प्रभारी हजीरा संतोष भदौरिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अपने घर से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE