BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2023, 7:49 pm
BIG NEWS : पति-पत्नी और फोन कॉल्स, जब रिश्ते में आया शक तो शुरू हुआ विवाद, जैसे ही घर पहुंचा तो पत्नी रेखा को इस हालत में देख उड़ गए होश, फिर गुस्से में आकर उठाया ये खौफनाक कदम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। पति की मौत हो गई वहीं पत्नी आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है दोनों के बीच तनाव चल रहा था। इसके चलते पहले पत्नी ने जहर खाया। पत्नी को आईसीयू में देखकर पति ने भी बीती रात सुसाइड कर लिया। पति मूलत भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है। चार साल से चित्तौड़गढ़ अपने ससुराल में रह रहा था।

एएसआई रतन सिंह भाटी ने बताया कि शास्त्री नगर, भीलवाड़ा हाल अंबेनगर चित्तौड़गढ़ निवासी सोनू उर्फ भगवान लाल 34 पुत्र मदनलाल धोबी की जहरीली वस्तु खाने से मौत हो गई। बुधवार सुबह सोनू की पत्नी रेखा रजक ने जहरीली वस्तु खा ली थी।

उसकी तबियत खराब होने के कारण उसे तुरंत जिला हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वो अभी आईसीयू में एडमिट है। लेकिन बुधवार रात को अपनी पत्नी की हालत देख तनाव में आने के बाद सोनू में भी जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोनू के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। गुरुवार सुबह उसके परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम किया गया और उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया।

चार साल पहले भीलवाड़ा छोड़कर चित्तौड़गढ़ रहने लगे पति-पत्नी
रेखा रजक प्रताप नगर चौराहे स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में नर्सिंग का काम करती थी और सोनू धोबी एक बैंक में ड्राइवरी का काम करता था। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव हुआ करता था। सोनू मूलत भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है। कुछ साल पहले तक दोनों भीलवाड़ा ही रहते थे, लेकिन एक दिन वाद विवाद होने के बाद रेखा भीलवाड़ा से सोनू को छोड़कर चित्तौड़गढ़ अपने मायके आ गई।

सोनू अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी ट्विंकल के पास चित्तौड़गढ़ अपने ससुराल रहने आ गया। 4 साल से दोनों यहीं पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी दोनों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जानकारी में यह भी आया कि ड्राइवरी के काम के दौरान सोनू के पास आने वाले फोन कॉल को लेकर रेखा उस पर शक करती थी। दोनों के बीच झगड़े का मूल कारण ही बताया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE