BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2023, 9:21 am
BIG NEWS : 17 साल की नाबालिग युवती, और कैंसर पहाड़ी, फिर जैसे ही जीजा ने किया ये घिनौना काम तो सहम उठी पीड़िता, दर्द की दास्तां सुन उड़े खाकी के होश, पढ़े खबर 

Share On:-

कोचिंग पढ़कर घर जा रही 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी का जीजा ही नाबालिग को घर छोड़ने के बहाने बाइक से कैंसर पहाड़ी तक लाया और फिर नाबालिग को साले के हवाले कर दिया। घटना पांच महीने पहले एक फरवरी की है। घटना के बाद गुमसुम रहने वाली नाबालिग ने 5 महीने बाद चुप्पी तोड़ते हुए पूरी हकीकत पुलिस को बताई।

झांसी रोड थाना पुलिस ने अभिषेक और उसके जीजा वीरू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि घटना वाले दिन छात्रा दोपहर में कोचिंग पढ़कर घर के लिए निकली थी। नाका चंद्रवदनी के पास आरोपी वीरू ने उसे लिफ्ट दी। आरोपी उसके घर के पास रहता है। इसलिए छात्रा उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोपी उसे कैंसर पहाड़ी लेकर पहुंचा, जहां उसके साथ पूरा घटनाक्रम हुआ। घटना के बाद से ही दोनों आराेपी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। दोनों हर संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है।

वीरू ने मुझसे कहा था, काम तो कोई और करेगा

एक फरवरी की दोपहर 2 बजे कोचिंग पढ़कर घर के लिए निकली थी। नाका चंद्रवदनी के पास मुझे वीरू मिला, उसने पूछा कहां जा रही हो। मैंने बताया घर जा रही हूं। वह बोला चलो मैं तुम्हें छोड़ देता हूं। मैं उसकी बाइक पर बैठी, तभी वीरू कंपू तरफ जाने लगा। पूछने पर वीरू ने बताया कि उसे कुछ काम है। मैंने कहा कि पहले अपना काम कर लो, तभी वीरू बोला- काम तो कोई और करेगा। वीरू ने मुझे कैंसर पहाड़ी के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वहां पहले से अभिषेक मौजूद था, जिसने मेरे साथ जबरन गलत काम किया और धमकाया कि अगर इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो तुझे और तेरे भाई को जान से खत्म कर दूंगा। डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई। मैं गुमसुम रहने लगी, जब मां ने पूछा तब उन्हें पूरी घटना बताई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE