BREAKING NEWS
KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 5:31 pm
KHABAR : कूडो स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन, शाजापुर जिले के 19 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 17 ने अर्जित किए पदक, शहरवासियों और पालकों ने दी बधाई, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर     

Share On:-

शाजापुर। दूसरी कूडो एडवांस स्टेट ट्रेनिंग कैंप एवं 8 कूडो स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 21अगस्त 2023 तक होटल कुबेर वाटिका सागर मध्य प्रदेश में डॉ मोहम्मद एजाज खान, अध्यक्ष मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन एवं हरिकांत तिवारी, मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन सेक्रेटरी के निर्देशन में किया गया। जिसमें 17 अगस्त से 18 अगस्त 2023 तक एडवांस को ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग नेशनल कोच हांशी मेहुल वोरा के निर्देशन में रेंशी मेहुल देधिया एवं रेंशी प्रियांक राणा द्वारा दी गई। कैंप के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रुप में सागर एमएलए शैलेंद्र जैन मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के 25 जिलों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग कैंप में भाग लेकर एडवांस ट्रेनिंग नेशनल कोच द्वारा प्राप्त की एवं 19 एवं 20 अगस्त 2023 को टूर्नामेंट में भाग लिया। 
शाजापुर जिले के 19 खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। शाजापुर जिले के 19 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किया। शाजापुर जिले से अस्मि शर्मा पुत्री भरत शर्मा अंडर 8 साल-18 किग्रा, आध्या पाठक आशीष पाठक अंडर 10 साल-24 किग्रा, दिव्यांश शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला अंडर 10 साल-27 किग्रा, हर्ष शर्मा पुत्र पवन कुमार शर्मा अंडर 14 साल-39 किग्रा, कृतिका शर्मा पुत्री आशीष कुमार शर्मा अंडर 16 साल-42 किग्रा, अनुज्ञा शर्मा पुत्री राजीव लोचन शर्मा 19-21 साल-220 पीआई में खेल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत पदक प्रतिक राठौर पुत्र गोविंद राठौर अंडर 12 साल-33 किग्रा, पलक पाटीदार पुत्री संजय पाटीदार अंडर 13 साल-42 किग्रा, कोमल पाटीदार पुत्री धर्मेंद्र पाटीदार अंडर 13 साल-45 किग्रा, समर्थ राठौर पिता जितेंद्र राठौर अंडर 14 साल-42 किग्रा, स्पर्श श्रीवास्तव पुत्र अंशुल श्रीवास्तव अंडर 15 साल-58 किग्रा, सुजल सुमन पुत्र तरुण सुमन 19-21 साल-220 पीआई ने प्राप्त किया। दर्श शर्मा पुत्र पवन कुमार शर्मा अंडर 10 साल-24 किग्रा, दृष्टि जोशी पुत्री आशीष जोशी अंडर 10 साल-27 किग्रा, ज्ञानी सक्सेना पुत्री पंकज सक्सेना अंडर 15 साल-46 किग्रा, मृदुला मालवीय पुत्री नागेंद्र मालवीय अंडर 15 साल-50 किग्रा, शीतल सिसोदिया पुत्री गोविंद सिंह सिसोदिया 16-19 साल-200 पीआई ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का शाजापुर लौटने पर शहर वासियों और पालकों ने फूल माला मिठाई एवं ढोल के साथ स्वागत किया। 
विजेता खिलाड़ियों को शाजापुर कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रबोध रोकड़े, शाजापुर जूडो संघ के अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा एवं शाजापुर कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष क्षितिज भट्ट, दिनेश शर्मा भाजपा नगर महामंत्री, नवीन राठौर भाजपा नगर अध्यक्ष, विजय जोशी भाजपा मीडिया प्रभारी, अमित शर्मा, रवि सांकलिया, रेखा रावत आर आई, रविंद्र हारडीया खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग शाजापुर ने खिलाड़ियों को अनेक बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी शाजापुर कूडो एसोसिएशन के सचिव एवं मुख्य कोच राजीव लोचन शर्मा ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE