BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 3:52 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार तात्या टोपे स्टेडियम में तीसरी इंडियन ओपन मिक्स्ड मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 25 अगस्त से 27 अगस्त को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य ने 12 स्वर्ण, 09 रजत, और 21 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ राज्य ने 10 स्वर्ण, 09 रजत, और 10 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और तेलंगाना राज्य ने 10 स्वर्ण, 09 रजत, और 04 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद दिल्ली ने 09 स्वर्ण, 06 रजत, और 05 कांस्य पदकों से चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि जम्मू और कश्मीर टीम ने 08 स्वर्ण, 08 रजत, और 02 कांस्य पदकों से पांचवा स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में देश भर से 32 राज्यों के 350 खिलाड़ियों और 40 अधिकारी, रेफरी, और जजों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संयुक्त प्रयास से आयोजित की गई थी। इसके संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (मध्य प्रदेश एमएमए संघ के अध्यक्ष और भारतीय एमएमए संघ के उपाध्यक्ष) थे। उन्होंने सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा एमएमए इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरीफ बापू के योगदान की सराहना की। 
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दुनिया भर में सबसे तेजी से बढने वाला खेल है, जिसके पास विश्वभर में 450 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं। भारत में यह खेल राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स भारत संघ के तहत पंजीकृत है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त को किया गया था। इस कार्यक्रम के उद्घाटन में मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। प्रतियोगिता के विशेष अतिथियों के रूप में मालती राय भोपाल की महापौर एवं भोपाल दक्षिण पश्चिम के विधायक पीसी शर्मा भी मौजूद थे।
विधायक पी सी शर्मा ने कहा कि उन्होंने कई प्रकार के खेल देखे हैं, लेकिन ऐसा खेल भोपाल में पहली बार देखा। इस प्रकार के खेलों के आयोजन की आवश्यकता है। आयोजन समिति के प्राधिकृत संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने युवाओं को खेल में सक्रिय भागीदारी करने की सलाह दी, आयोजन के संरचनात्मक संरक्षक संतोष चोपड़ा ने उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम का समर्थन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह तोमर ने समुदाय के लिए कॉम्बेट स्पोर्ट के महत्व को व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ दी। इस तेजी से विकसित हो रहे खेल के प्रति उत्साह और समर्थन को देखते हुए, तोमर ने एमएमए खेल के प्रचार और विकास के लिए विभिन्न स्थानों पर और भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के आयोजक विकास शर्मा, (मध्य प्रदेश एमएमए के महासचिव और एमएमए इंडिया के कार्यकारी बोर्ड सदस्य), नितिन सिंह (सह सचिव एमएमए इंडिया तथा सचिव छत्तीसगढ़ एमएमए) तथा डॉ दिव्या खरे (आयोजन समिति के निदेशक और चेयरमेन मेडिकल कमीशन एमएमए इंडिया) सहित उपाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया तथा आशोक बगड़ी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्पूर्ण रूप से अग्रसर होकर अपनी भूमिका निभाई तथा खिलाड़ी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनको हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई, नीतू शर्मा (उपाध्यक्ष आयोजन समिति), आयोजन के सचिव एलएन मालविया, आयोजन के संयुक्त सचिव विक्रम चतुर्वेदी, इंदर ठाकुर और अन्य सदस्य शामिल थे। 

इस कार्यक्रम के संरक्षक संतोष चोपड़ा व आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉक्टर एल एन मालवीय ने इस खेल को पुरुषों और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने बताया कि इस खेल से महिलाएं अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं। डॉक्टर मालवीय ने युवा खिलाड़ियों की उत्साहबद्धता को नई वायरल चर्चा बताया। मीडिया इंडस्ट्री में उनके होने से यह जानकारी प्राप्त हुई की कैसे भारत एमएमए खेल में सफलता की ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, इसे उन्होंने बताया और वादा किया कि वे इस खेल को भारत में और भी अधिक पॉपुलर बनाने के लिए सभी संभावित माध्यमों में सहायता करेंगे।
कार्यक्रम में एमएमए इंडिया के सभी पदाधिकारी जिनमे प्रसाद गायतोंडे सेक्रेटरी जनरल, नितिन सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी, शैख खालिद ज्वाइंट सेक्रेटरी, राधिका झवेरी कोषध्यक्ष, केविन अल्फ्रेड सीनियर एक्सीकेटिव बोर्ड मेंबर और चेयरमैन रिफ्रेंरी कमिशन, डॉ दिव्या खरे (डायरेक्टर आर्गेनाइजिंग कॉमिटी एवं चेयरमैन मेडिकल कमीशन), तथा मप्र एमएमए एमपीके पदाधिकारी संतोष चोपड़ा उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया सदस्य, आयोजन समित उपाध्यक्ष अशोक बागड़ी उपाध्यक्ष आयोजन समिति, नीतू शर्मा उपाध्यक्ष, सुनील जैन विधिक सलाहकार, विक्रम पुरस्कृत पारितोष शर्मा टेक्निकल डायरेक्टर, नागेश राव सह सचिव, गजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष आयोजन समिति, विक्रम पुरस्कृत विकास शर्मा एक्सीकेटिव मेंबर एवं चेयरमैन यूथ रेफ़री कमिशन एमएमए इंडिया, आयोजन समिति के विक्रम चतुर्वेदी
इंदर सिंह (वीरू भैया), दीपक गर्ग सदस्य, वीरेंद्र यादव, डॉ नरेंद्र कुमावत एवं सचिव साक्षी फाउंडेशन विनोद कुमार, विवेक कटारिया, सिद्धार्थ जैन सुरभि सख़ला, संजय पंवार उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश के सचिव विकास शर्मा ने अपने उद्भोदन में बताया कि अब एमएमए समूचे भारत में भी एक अतिप्रचलित खेल हो चुका है साथ ही उन्होंने अपने बताया कि मध्यप्रदेश हो छत्तीसगढ़ हो या अन्य कोई राज्य, मार्शल आर्ट्स को अलग पहचान दिलाने में शिहान जयदेव शर्मा सर का विशेष मार्गदर्शन एवं योगदान रहा है अंत में उन्होंने यह भी घोषणा की, कि वर्ष के अंत में भोपाल या इंदौर शहर में पुनः एमएमए का एक भव्य आयोजन किया जाएगा।

चैंपियनशिप में नीमच के 8 खिलाड़ियों कोच आशीष चौहान के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया। जिसमें विनय सिंह हाड़ा को गोल्ड मेडल, टोयाश दरिया को गोल्ड मेडल, आदित्य डांगोड़े को कांस्य पदक, भूपेन्द्र डावरे कांस्य पदक शिवांश चौबे कांस्य पदक पीयूष बाबा कांस्य पदक और मनीष मालानी रोमांस चौबे ने भी भाग लिया। मध्यप्रदेश द्वारा ओवरल ट्रॉफी प्राप्त करने पर फाइट ऑफ़ नाईट मार्शलआर्ट अकैडमी नीमच के संरक्षक अशोक अरोरा ने मध्य प्रदेश के सभी खिलाड़ी व आयोजन टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE