BREAKING NEWS
KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 4:53 pm
NEWS : एम अकादमी विद्यालय ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, आयोजित हुई कई प्रतियोगिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक शेखर शंकर ने मेजर ध्यानचंद की हॉकी में उपलब्धियों और उनके जीवन से विद्यार्थियों का परिचय करवाया। इसके पश्चात बालिका वॉलीबॉल, बालक वॉलीबॉल, बालिका बास्केटबॉल, बालक बास्केटबॉल, स्केटिंग, हैंडबॉल, टेनिस, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल प्रभारी नेमीचंद के नेतृत्व में किया गया। वॉलीबॉल कोच इक़बाल, बास्केटबॉल कोच शशांक त्यागी, टेनिस और बैडमिंटन कोच कृष्णप्रकाश ने टीमों का जोश बढ़ाया। 
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सुशील पारीक, सीनियर इंचार्ज सांवर और समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एम अकादमी ने, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए पूर्णकालिक चार प्रशिक्षकों को नियुक्त कर पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी शानदार प्रदर्शन करने का संकल्प दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE