BREAKING NEWS
KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 11:13 am
REPORT : बैतूल में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जयप्रकाश लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितंबर से 5 सितंबर 2023 को शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बैतूल में किया गया, जिसमें नीमच जिले के सभी खिलाडियों ने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मैडल जीते।

उज्जैन संभाग जनरल मैनेजर विजय रावल एवं कोच उर्मिला रोतेला कोच  अभिषेक सिंह , कोच परवेश परमार एवं कोचधीरज व्यास के मार्गदर्शन में चिराग वाकोड़े कक्षा 12 वी (अंडर 19) 48 से 51 वेट केटेगरी, अल्फा इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल सिल्वर मैडल ,हर्षित सिंह कक्षा 9 वी (अंडर 14) 32 से 35 वेट केटेगरी अल्फा इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल ब्रोंज मैडल, , आयुष चौधरी कक्षा 11वी (अंडर 17) 55 से 59 वेट कैटेगरी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल कनावटी ब्रोंज मैडल, लक्ष्मी बाथम कक्षा 6टी (अंडर 14) 35 से 38 वेट कैटेगरी  अभ्युदय हायर सेकंडरी स्कूल ब्रोंज मैडल,भूमिका गोयल कक्षा 11वी (अंडर 17) आराधना स्कूल 38 से 42 वेट कैटेगरी में ब्रोंज मोहिनी रतोला कक्षा 10वी (अंडर 17) 42 से 44 वेट कैटेगरी, सेठ गिरधारीलाल गर्ग अग्रसेन स्कूल बघाना सांत्वना पुरुस्कार,  जीतकर उज्जैन संभाग एवम नीमच जिले का नाम  राज्य स्तर पर रोशन किया। बता दे की ये सभी खिलाड़ी दिनांक 30अगस्त 2023 को रात्री 10 बजे ट्रैन से कोच जयप्रकाश लोधा के साथ संभागीय  टीम में सम्मिलित होने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हुए थे, उज्जैन रेल्वे स्टेशन से जनरल मैनेजर विजय रावल   के साथ पूरी उज्जैन संभाग का पूरा दल  कोच सहित बैतूल के लिए रवाना  हुआ था। उज्जैन संभाग से कुल 26 मेडल  आए, उज्जैन संभाग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 26 मेडल में से एक गोल्ड पांच सिल्वर एवं शेष ब्रांस मेडल जीते है। 

खिलाडियों के जीतने पर दिलीप सिंह जी परिहार लोकप्रिय विधायक नीमच  सी के शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी नीमच, रतनलाल निर्वाण जिला अध्यक्ष ताइक्वांडो संघ नीमच, सावित्री मालवीय, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग नीमच, विजेंद्र देवड़ा जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग नीमच, अल्फा इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल नीमच ,सेठ गिरधारीलाल गर्ग अग्रसेन स्कूल बघाना,अभ्युदय हायर सेकंडरी स्कूल नीमच,आराधना  हायर सेकेण्डरी स्कूल नीमच ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल कनावटी स्कूल के प्राचार्य एवम मैनेजमेंट  ने सभी खिलाडियों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE