BREAKING NEWS
KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 7:15 pm
REPORT : नीमच में होगी तहसील स्तरीय तैराकी स्पर्धा, खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत हो रहा आयोजन, इस तारीख तक करवा सकते हैं पंजीयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत आगामी 16 सितंबर को तहसील स्तरीय अंडर 18 महिला-पुरूष तैराकी प्रतियोगिता नीमच शहर में स्थित नपा के स्वीमिंगपुल में होगी। जिसमें जिले की नीमच, जावद व मनासा तीनों तहसील के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके पूर्व उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन अनिवार्य हैजो 15 सितंबर तक निर्धारित स्थानों पर कराए जा सकते है।
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी एवं नीमच खेल विभाग के दीपक कुमावत ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि खेलो एमपी युथ गेम्स का आयोजन के तहत तैराकी स्पर्धा नगर पालिका नीमच, जिला तैराकी संघ एवं खेल विभाग के माध्यम एवं सहयोग से संपन्न करवाई जा रही है। इसमें जो भी तैराक (महिला व पुरूष) भाग लेना चाहता हैंजिसकी उम्र 18 वर्ष से कम हो पंजीयन करवा सकता है। पंजीयन नीमच में जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी,  मेंटर प्रभु मूलचंदानी एवं नगरपालिका स्वीमिंगपुल के लाईफ गार्ड सुधा सोलंकी, आयुष गौड़, रोहित अहीर, नीलेश घावरी, अभिषेक अहीर तथा कनावटी स्थित ज्ञानोदय स्वीमिंगपुल कोच बंटी मिथोरा को रजिस्टर्ड करवा सकते है। इसके अलावा जावद तहसील में तैराकी संघ अध्यक्ष भरत जाट मोरवन एवं मनासा तैराकी संघ सचिव राजेश वर्मा पंजीयन करेंगे।  तहसील के बाद सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह प्रतियोगिता जिला, संभाग और राज्य स्तर तक होगी। जिला तैराकी संघ के शरद जैन, प्रकाश मंडवारिया, दिलीप डूंगरवाल, शरद पाटीदार, अनिल सुराना, विष्णु मोदी, रामगोपाल मोदी, शैलेंद्र ठाकुर, सुरेश पटेल, राकेश कोठारी, गोतम पाटोदी, मुकेश चतुर्वेदी सभी ने उक्त प्रतियोगिता में अधिक से अधिक जिले के तैराकों से पंजीयन करवाकर भाग लेने की अपील की है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE