मनासा। मनासा नगर की झुग्गी झोपड़ी में निवासरत एक 34 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में शनिवार रात 8 बजे करीब फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार परिवार में देर शाम किसी बात को लेकर बोलचाल हुई। महिला संगीता पति वीरेंद्र मेघवाल उम्र करीबन 34 वर्ष ने गुस्से आकर अपने ही घर के कमरे में अंदर से दरवाजा लगाया और फांसी लगा ली। परिजन कुछ समझ पाते इस से पहले महिला ने ये कदम उठा लिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजन व आसपसोड़ के लोगो को लगी तो सभी ने दौड़ते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को फांसी के फंदे से उतारकर शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने महिला मृत घोषित किया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। रविवार सुबह डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। मामले में पुलिस मौका स्थल पहुंच घटना की जांच में जुट गई है।