मंदसौर। शहर में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मंदसौर शहर में एक नाबालिक लड़की को वर्ग विशेष के युवाओं द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा था। कई दिनों से लड़की परेशान हो रही थी। युवक लड़की को तेलिया तालाब बुलाकर धमकियां दे रहा था। इन युवकों से परेशान होकर नाबालिक लड़की ने पूरा घटनाक्रम अपने भाई को बताया और भाई ने अपनी सूझबूझ से शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
इस पर शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी लड़कों को तेलिया तालाब से हिरासत में लिया और थाने पर लाए गए। मामले की खबर लगते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर कोतवाली थाना पहुंचे और हिन्दू नाबालिक लड़की के परिवार वालों के साथ थाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। शहर में मामले की खबर लगते ही भारी संख्या में लोग शहर कोतवाली थाने पहुंचे। मौके की नजाकत को देखते हुए शहर कोतवाली के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीएसपी सतनाम सिंह ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों के बीच पहुंचकर समझाइश दी और मामले को शान्त करवाया।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विकास चौधरी ने बताया कि हिंदू नाबालिक लड़की को वर्ग विशेष के युवकों द्वारा कई दिनों से ब्लैकमेल किया जा रहा था। हमारी पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि अगर नाबालिक लड़की के साथ कोई यौन शोषण हुआ है तो या फिर लव जिहाद जैसा मामला हुआ है तो उसकी तह तक जाकर निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।