BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<     BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 2:41 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और नीमच जिले का गांव भाटखेड़ी बुजुर्ग, जैसे ही पत्नी गई पीहर तो गोपाल ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, जब सुबह 11 बजे तक नहीं खुला दरवाजा तो पड़ोसियों को हुई शंका, फिर कमरे में झाँका युवक ने तो..., पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर      

Share On:-

मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में अज्ञात कारणों के चलते 42 वर्षीय व्यक्ति गोपाल पिता शिवलाल कुशवाह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब सूचना पर मनासा थाना डायल 100 मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा मजबूत होने के कारण करीब आधा घंटा कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया। 
मृतक की पत्नी यशोदा ने बताया कि कल शाम से बच्चे और हम सब पीहर मनासा गए हुए थे और ये घर पर अकेले थे। रात से बंद दरवाजा सुबह 11 बजे तक नही खुला तो पड़ोसियों को कुछ शंका हुई। शंका के आधार पर 14 वर्षीय बालक पीयूष कुशवाह ने दरवाजे के ऊपर लगे बारदान से झांककर देखा तो गोपाल कुशवाह घर के अंदर हाल में फांसी पर लटका हुआ था। ग्राम पंचायत सरपंच मनीष पुरोहित मौका स्थल पहुंचे व डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल में भिजवाया। हालांकि अभी घटना का कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस परिजनों पूछताछ कर रही है। पुलिस जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति ने गुरुवार व शुक्रवार की मध्यरात्रि में इस घटना को अंजाम दिया है।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE