रतलाम। शहर के शास्त्री नगर में 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतिका रतलाम के लेस व्यापारी दर्शन चौपड़ा की पत्नी थी। घटना शनिवार रात की है। जहां व्यापारी दर्शन चोपड़ा जब अपने घर पहुंचे तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। जब वह घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो पत्नी पूर्वी का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। घटना के वक्त पूर्वी घर पर अकेले थी। उसके सास ससुर और ननद शहर से बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस, सीएसपी और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मृतका के मायके मंदसौर से भी उसके परिजन रतलाम पहुंचे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में मृतिका का पोस्टमार्टम किया गया है।
मंदसौर निवासी पूर्वी का विवाह करीब 18 माह पूर्व रतलाम के दर्शन चौपड़ा से हुआ था। दर्शन का लेस का कारोबार है। पूर्वी बीते कुछ महीनों से मायके मंदसौर में थी और तीन दिन पहले ही रतलाम लौटी थी। सास, ससुर और नंनद दो दिन पूर्व घूमने महाराष्ट्र के लोनावाला गए थे। घटना के वक्त पति दर्शन दूकान पर थे जबकि पत्नी पूर्वी घर पर अकेले थी। जब दर्शन देर रात घर लौटे तो पत्नी का शव फंदे पर लटके हुए देखा। इसके बाद दर्शन ने पड़ोसियों और स्टेशन द्वारा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि पूर्वी डिप्रेशन से पीड़ित थी। उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के कारण के बारे में अभी खुलासा नहीं हो सका है। स्टेशन रोड थाना पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु की असल वजह भी सामने आ सकेगी।