BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2023, 2:56 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और मैरिज गार्डन, जब तिलक कार्यक्रम के दौरान मेल-मुलाकात में व्यस्त था परिवार तो पहुंची दो युवतियां, फिर जैसे ही परिजनों को लगी इस बड़ी वारदात की भनक तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर     

Share On:-

जबलपुर। तिलकोत्सव में शहडोल से गोसलपुर (जबलपुर) आए सोनी परिवार के 15 लाख 50 हजार रुपए से भरा बैग दो युवतियां चुरा ले गईं। हमलोग मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवतियां कैद हुई हैं। दोनों ने मैरिज गार्डन से रुपए चुराए और फिर एक कार में बैठकर निकल गईं। परिवार ने इस घटनाक्रम की शिकायत गोसलपुर थाने में की है। जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भी दोनों युवतियों की फोटो पुलिस ने भेजी है।
25 नवंबर को सोनी परिवार बेटी के तिलक में गोसलपुर आए हुए थे। सभी मेल-मुलाकात और खाने में व्यस्त थे, इसी बीच युवतियां वारदात कर गईं। सूचना पर पहुंचीं गोसलपुर थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने मैरिज हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक युवती रुपए से भरा बैग लेकर बाहर निकलती हुई दिखी है। एक और युवती साथ है। युवतियों के साथी पहले से ही नेशनल हाईवे पर सफेद रंग की कार लिए खड़े थे। रुपए से भरा बैग लेकर कार गोसलपुर से जबलपुर की ओर जाते हुए दिखाई दी है।
गोसलपुर धमधा निवासी गोविंद प्रसाद सोनी के बेटे अनुपम का विवाह शहडोल धनपुरी निवासी सोनी परिवार की बेटी के साथ 7 दिसंबर 2023 को होना है। शानिवार को तिलकोत्सव का कार्यक्रम गोसलपुर के हमलोग मैरिज गार्डन में चल रहा था। रात 8 बजे धनपुरी से सोनी परिवार के सदस्य फोरव्हीलर से गोसलपुर पहुंचे थे।
वारदात के बाद चर्चा है कि जिस लड़की पर सभी को संदेह है, उसको पूरे क्षेत्र में कोई नहीं पहचानता। लड़की ट्राउजर-टीशर्ट, गले में मफलर और स्वेटर पहने हुए है। बैग ले जाने वाली लड़की के साथ दूसरी लड़की भी थी। मैरिज गार्डन के बाहर उसका इंतजार कर रही थी। कार में कुछ युवकों के होने की बात भी सामने आ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE