सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद निलेश्वरी डाबर, थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आर एस सिसोदया के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा टेक्ट्रर ट्राली में स्कीम बनाकर परिवहन किया जा रहा 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 29 जनवरी 2023 को अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मोरवन चादर-बसेडी भाटी तिराहा आम रोड पर नाकाबन्दी कर स्वराज 735 आसमानी रंग टेक्ट्रर ट्राली में स्कीम बनाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा काले रंग के तीन कट्टों में कुल 60 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका और आरोपी समरथ पिता लक्ष्मण भील उम्र 36 साल निवासी बुरावन थाना रामपुरा जिला नीमच से जप्त कर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से अफीम डोडाचुना के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।