सरवानियां महाराज। शहर के सदर बाजार स्थित रामलाल सेन रामू काका का आज तड़के निधन हो गया हैं। श्यामलाल, शंभू लाल सेन के पिता तथा सनन, सुनील सेन के नानाजी एवं गोपाल, राकेश, मुकेश के बड़े भाईसाहब रामलाल सेन (रामू काका) को पिछले दिनों सांस लेने में दिक्कत के चलते सिविल अस्पताल नीमच ले जाया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था। आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। वो धार्मिक छवि के साथ साथ मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। अंतिम यात्रा आज दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे निवास स्थान सुथार मोहल्ला से धामनिया लासुर चोराहे पर स्थित श्री काल भैरव मुक्तिधाम सरवानियां महाराज के लिए निकलेगी। उक्त जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।