सरवानियां महाराज। सहायक वन परिक्षेत्र दड़ौली वन विभाग जावद के वन अमले ने वन्य प्राणी खरगोश का शिकार करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोग आपस में काका और भतीजे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक वन परिक्षेत्र दड़ौली को लंबे समय से चोरी छिपे जंगल में वन्यजीवों का शिकार करने की सूचना मिल रही थी। जावद वन विभाग की दड़ौली रेंज ने बुधवार सुबह लोडेड बारह बोर बंदुक के साथ दो लोगों को पकड़ कर हिरासत में लिया और पुछताछ की तो उन्होंने ने वन्य प्राणी खरगोश का शिकार करना कबुल किया। वन कर्मियों ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा है।
आरोपियों के नाम-
विक्रमसिंह पिता नरवरसिंह, राजवर्धनसिंह पिता भीमसिंह, दोनों निवासी हरिपुरा (रामनगर डिकेन), तहसील जावद, जिला नीमच।