मंदसौर। राम मंदिर निर्माण के अवसर पर मंदसौर में हनुमान भक्त पंडित विजय शंकर मेहता के मुखारविंद से रामायणजी के सुंदरकांड पर आधारित कृपाराम की सफल हनुमान का व्याख्यान होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन गतिमान सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम पांच शताब्दियों के लंबे इंतजार के पश्चात राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या में विशाल मंदिर में प्रभु श्री रामलला जी के विराजमान होने के महाउपलक्ष में किया जा रहा है। उक्त धार्मिक आयोजन को प्रसिद्ध हनुमान भक्त विचारक चिंतक और जीवन प्रबंधन के लिए विख्यात पंडित विजय शंकर मेहता संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर गतिमान सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा शहर, जिले और क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से सविनय अनुरोध है कि इस प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन कृपाराम की सफल हनुमान के उद्बोधन का लाभ ले और प्रभु श्री राम और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर अपने मानव जीवन को सफल बनावे। साथ ही सामाजिक संस्थान द्वारा शहर के गणमान्य और प्रबुद्ध नागरिकों से यह अनुरोध किया गया है कि अपने इष्ट मित्र और परिवार सहित उक्त धार्मिक आयोजन का लाभ ले और आयोजन में संभव हो सके तो भारतीय पारंपरिक वेशभूषा धोती और कुर्ता पहनकर व्याख्यान का लाभ ले।