नीमच। आगामी 15 जनवरी को समीपस्थ गांव सावन में खाटू नरेश बाबा श्याम की विशाल भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा हैं। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। भजन संध्या में प्रसिद्द भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही बाबा श्याम का अलौकिक दरबार भी सजाया जाएगा।
जेतराम मालवीय, जसवंत मालवीय एवं समस्त मालवीय परिवार इंद्रा नगर सावन ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी 2024 को शाम 07.30 बजे से इंद्रा नगर सावन में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे भजन गायक माया चौहान मंदसौर और विष्णु मालवीय मंदसौर द्वारा बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।