BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 10:47 am
BIG NEWS : नीमच जिले का जीरन थाना और गांव बामनिया, जैसे ही सीबीएन को मिली ये पुख्ता सूचना तो मौके पर टीम ने दी दबिश, फिर घर की तलाशी के दौरान हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े खबर       

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग नीमच ने कार्यवाई करते हुए जिले के जीरन थानांतर्गत 08 किलो से अधिक अफीम और 02 क्विंटल डोडाचूरा जिसमें 66 किलो सीपीएस पद्धति का डोडाचूरा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। 
सीबीएन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएन नीमच को जिले के जीरन थाना अंतर्गत गांव बामनिया निवासी एक व्यक्ति के घर पर अफीम और डोडाचूरा छुपाकर रखे जाने तथा मादक द्रव्यों की अवैध तस्करी में संलिप्त होने की मुखबिर से सूचना मिली। सूचना प्राप्त होने पर सीबीएन नीमच के अधिकारियों की टीमें गठित कर दिनांक 15 जनवरी 2024 के सुबह संदिग्ध घर की पूरी तरह तलाशी ली गई। जिसके परिणामस्वरूप घर में छुपाए गए 8.300 किलोग्राम वजन के अफीम के 03 पैकेट और 223.500 किलोग्राम वजन (66 किलोग्राम सीपीएस सहित) के 16 बैग की डोडाचूरा की बरामदगी हुई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, बरामद अफीम और डोडाचूरा को जब्त कर लिया गया हैं और एक व्यक्ति को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया हैं।
आगे की जांच जारी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE