BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 11:56 am
NEWS : कंटेंट बनाते समय हमारे मस्तिष्क में भारत की छवि हो- मनोज कुमार, भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष में सोशल मीडिया कंटेंट कॉन्ट्रीब्यूटर समिट का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष में सोशल मीडिया कंटेंट कॉन्ट्रीब्यूटर समिट का आयोजन किया गया। भारतीय सेना पर आधारित डॉक्यूमेन्ट्री की स्क्रीनिंग कर वीर सैनिकों को नमन करके शुभारंभ किया गया। समिट में सोशल मीडिया कॉन्ट्रीब्यूटर्स ने अपना विस्तृत परिचय करवाते हुए डिजीटल क्षेत्र के अनुभव साझा किए। प्रो अमिताभ ने फिल्म सोसायटी अरावली मोशन की जानकारी दी।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि कंटेंट बनाते समय हमारे मस्तिष्क में भारत की छवि होनी चाहिए। समाज प्रभावित करने की अपनी क्षमता का उपयोग व्यक्ति हित के साथ देशहित में भी होना चाहिए। इसके लिए किसी मंच की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हम अपनी पहचान को स्वतंत्र रखते हुए भी अपना योगदान दे सकते हैं।
इससे पूर्व आयोजित प्रश्नोत्तर के खुले सत्र में संघ के लक्ष्य, कार्यपद्धति एवं विचार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कहा कि जो भारत भूमि को माता मानकर प्रेम करता है, संघ उन सभी को हिन्दु मानता है और वे सभी संघ से जुड़ सकते हैं। 
समिट में प्रांत प्रचार प्रमुख राजेन्द्र लालवानी, फिल्म आयाम प्रमुख प्रो अमिताभ, सह प्रचार प्रमुख शिव कुमावत, सत्यनारायण, डॉ सुनील खटीक, किशन धाकड़, लव कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिट में परिधी भटनागर, कमल, आरोही, शक्ति सिंह, हर्षवर्धन, योगेश, रेणुका सहित 41 सोशल मीडिया कॉन्ट्रीब्यूटर्स उपस्थित रहे। समिट का संयोजन डॉ सुनील ने किया जबकि आभार प्रदर्शन प्रियंका ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE