चित्तौडगढ़। बालाजी व्यायामशाला एवं जुडो प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय दंगल प्रतियोगिता चित्तौड केशरी, चितौडगढ किशोर, चित्तौडकुमार, चित्तौड बसन्त व विभिन्न भार वर्ग की कुश्तियों का भारतीय पद्वति से आयोजित की गई। व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा ने कहा कि विवेकानन्द युवा सप्ताह के दौरान यह प्रतियोगिता आयोजन किया गया है तथा गत वर्ष भी इसी प्रकार आयोजन रखा गया था।
बालाजी व्यायामशाला एवं जुडो प्रशिक्षण संस्थान के सचिव व प्रशिक्षक कमलेश गुर्जर ने बताया कि चन्द्रभानसिंह आक्या विधायक चित्तौडगढ के मुख्य आतिथ्य व पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व युआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत, अनिल मीणा, दिनेश कोदली के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि चन्द्रभानसिंह आक्या विधायक द्वारा विजेता पहलवानो को पुरूस्कार प्रदान किये।
जिला ओलम्पिक संघ उपाध्यक्ष भंवरसिंह चौहान ने बताया कि चारो ही दंगल के खिताब बालाजी व्यायामशाला ने हासिल किये जिससे जिले में व्यायामशाला का नाम रोशन हुआ है।
कुश्ती प्रतियोगिता टाईटल परिणाम चितौड केशरी- प्रथम अभयसिंह, द्वितीय राहुल गुर्जर, तृतीय नरेन्द्र गुर्जर, चित्तौडगढ किशोर- प्रथम रणवीरसिंह राठौड, द्वितीय हंसराज, तृतीय हर्षित कटवाल, चित्तौड कुमार प्रथम- हिमांशु भाण्ड, द्वितीय रामनिवास गुर्जर, तृतीय सुनील भील, चित्तौड बसन्त- प्रथम देवीसिंह, द्वितीय भावेश मेनारिया, तृतीय बालकिशन भाण्ड तथा भार वर्ग में 41 किग्रा में प्रथम दिवांश मेनारिया, द्वितीय गोविन्द कटवाल, तृतीय रोहित कुमार, 45 किग्रा में प्रथम बालकिशन भाण्ड, द्वितीय देवीसिंह चौहान, तृतीय भावेश मेनारिया, 50 किग्रा में प्रथम युवराज जाट, द्वितीय कार्तिक गुर्जर, तृतीय गुलाब माली, 55 किग्रा में प्रथम देवीलाल पाल, द्वितीय रणवीरसिंह, तृतीय हंसराज, 60 किग्रा में प्रथम सुनील भील, द्वितीय देवेन्द्रसिंह, तृतीय हिमांशु भाण्ड, 65 किग्रा में प्रथम नरेन्द्र गुर्जर, द्वितीय रामनिवास गुर्जर, तृतीय अभयसिंह चौहान तथा 70 किग्रा में प्रथम प्रदीप माली, द्वितीय राहुल गुर्जर, तृतीय शुभम साहु रहे।
इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक अन्तराष्ट्रीय पहलवान कुश्ती कोच भारतीय रेल्वे संजीव मलिक, कोच रामरतन गुर्जर तथा कोच हेमन्त अठवाल उदयपुर, शारीरिक शिक्षक विजय गांछा, किशन गोस्वामी, की प्रमुख भूमिका सराहनीय रही है।
इस अवसर पर व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा, व्यायामशाला संचालक व सचिव कमलेश गुर्जर, अध्यक्ष कैलाश आगाल, कोषाध्यक्ष बसन्तीलाल पंचोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, शिक्षा विभाग के आलोकसिंह राठौड, उस्ताद उदयलाल कीरखेडा, व्यायामशाला के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी किशन गुर्जर सैती, भूपेन्द्रसिंह पंवार, कुलदीप शर्मा, राजकुमार गांछा, शम्भुलाल मीणा, मनोहर लौहार, जगदीश गंगवाल, अशोक सेन, दीपक प्रजापत, रौनक सेन, संजय मौड, मनीष दाधीच, पूर्व जिला केसरी खेमराज गुर्जर, भगवतीदेवी आचार्य, अशोक तोतला, मुकेश आचार्य, आदि मौजुद थे।
कार्यक्रम का संचालन बसंतीलाल पंचोली ने किया तथा कार्यक्रम का आभार कैलाश आगाल ने जताया।