BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 12:19 pm
BIG NEWS : रतनगढ़ में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा, भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के नवनिर्मित मंदिर पर शिखर कलश व शिव परिवार की स्थापना भी होगी, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। स्वर्गीय शांति देवी एवं स्वर्गीय जमनालाल मूंदड़ा के आशीर्वाद से रतनगढ़ नगर के श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के नवनिर्मित मंदिर के शिखर कलश एवं शिव परिवार स्थापना के साथ-साथ सत्यनारायण मूंदड़ा एवं मूंदड़ा परिवार निंबाहेड़ा वालों के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 18 से 25 तारीख तक किया जा रहा है। संत श्री दिग्विजय रामजी महाराज अपने मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सुमधुर अमृतवाणी से कथा का रसपान कराएंगे।
प्रतिदिन आयोजन दिनांक 18 जनवरी गुरुवार को श्रीमद् भागवत महात्मय एवं कथा प्रारंभ होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से 04.30 बजे तक एवं इसी दिन प्रातः 09 बजे भव्य कलश एवं शोभायात्रा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से कथा स्थल तक जाएगी। दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को कपिल देवहूती संवाद सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र के बाद साय 07.30 बजे गरबा नृत्य का आयोजन होगा। दिनांक 20 जनवरी शनिवार को जड़ भरत संवाद नरसिंह अवतार प्रहलाद चरित्र एवं दिनांक 21 जनवरी रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा एवं शाम 07.30 बजे भव्य खाटू श्याम भजन संध्या एवं दरबार सेवा निम्बाहेड़ा, गायक गोकुल शर्मा के द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी। दिनांक 22 जनवरी सोमवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग का आयोजन होगा। साथ ही शाम 07.30 बजे भव्य भजन संध्या श्री द्वारका जी मंत्री के द्वारा भजन की प्रस्तुति देंगे। दिनांक 23 जनवरी मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे हल्दी का कार्यक्रम होगा। इसी दिन उद्धव चरित्र एवं रुक्मणी विवाह होगा। दिनांक 24 जनवरी बुधवार को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष एवं कथा पूर्णाहुति के साथ-साथ श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन कथा वाचक श्री ओम प्रकाश जी वैष्णव के द्वारा 07.30 बजे किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम का स्थल तेलियां की बावड़ी वार्ड क्रमांक 07 में होगा। दिनांक 25 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12.39 पर अभिजीत मुहूर्त में शिखर कलश शिव परिवार स्थापना एवं महाप्रसादी का आयोजन मूंदड़ा परिवार की ओर से किया जाएगा। 
उक्त जानकारी देते हुए आयोजक सत्यनारायण मूंदड़ा सभी धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर अमृत वचन का श्रवण कर धर्म लाभ ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE