BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 1:49 pm
KHABAR : खरगोन में 8 दिनी महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा प्रकाशोत्सव, पंज प्यारों की अगुवाई में निकला कीर्तन, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। सरबंशदानी सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव 8 दिवसीय महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। महोत्सव के 7वें दिन तिलक पथ स्थित श्री गुरुद्वारा साहेब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरुग्रंथ साहेब की छत्रछाया एवं पंच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों ने स्वागत-सत्कार किया। 
गुरुसिंघ सभा के प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, सेकेटरी कमल जीत सिंह गांधी ने बताया कि दोपहर 3 बजे कीर्तन की शुरुआत हुई। सुसज्जित बग्घी में गुरुग्रंथ साहेब विराजित किए गए थे। गुरुग्रंथ साहेब की बग्घी की पंच प्यारे प्रभजोत सिंह भाटिया, हरचरण सिंह भाटिया, सतिंदर भाटिया, रणजीत भाटिया, मनजीत सिंह भाटिया ने अगुवाई की। निशान साहेब हरदीप सिंह भाटिया लेकर चल रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान समाजजनों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए पंच प्यारों और संगत की अगुवाई में झाडू लगाकर मार्ग की सफाई की एवं राहों में फूल बिखेरे। स्त्री सत्संग जत्थे ने शबद कीर्तन से गुरु की महिमा का जसगान किया। बैंडबाजों की धून पर बजती गुरुवाणी से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE