BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 3:47 pm
KHABAR : काटूंदा में श्री शनि मंदिर कलश ध्वजा और प्राण प्रतिष्ठा के तहत पंच दिवसीय धार्मिक आयोजन 21 से 25 तक, अभिजीत मुहूर्त में होगी मूर्ति स्थापना, पढ़े खबर      

Share On:-

सिंगोली। नीमच जिले के अंतिम छोर सिंगोली से 30 किमी की दूरी पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं विधानसभा के ग्राम काटूंदा में श्री शनि मंदिर कलश ध्वजा दंड मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच दिवसीय शनि महाराज पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन संत नागेश्वर दास जी शास्त्री एवं उप आचार्य पं अखिलेश जी दुबे के सानिध्य में 21 जनवरी से 25 जनवरी तक रखा गया है। 
कार्यक्रम के अंतर्गत पौष शुक्ल पक्ष रविवार 21 जनवरी को कलश यात्रा, हेमाद्री स्नान, गणपति पूजन, षोडशमातृ का पूजन, मंडप प्रवेश, सोमवार 22 जनवरी को अग्नि वास, अग्नि प्रवेश, मंगलवार 23 जनवरी को शनि मंत्र हवन, मूर्ति वास, बुधवार 24 जनवरी को 125000 शनि मंत्र हवन एवं गुरूवार 25 जनवरी को पुष्य नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.01 में मूर्ति स्थापना के साथ पूर्णाहुति। शनि महाराज की महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। 
विस्तृत जानकारी शनि महाराज मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के व्यवस्थापक आनन्द शर्मा द्वारा देते हुए सभी भक्तजनों से आग्रह करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल गोकुल गौशाला श्री बानोड़ा बालाजी रोड़ काटूंदा पधारकर महाप्रसादी का लाभ ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE