BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 3:57 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के गिरदौड़ा स्थित इस कंपनी के कर्मचारी पहुंचे कलेक्ट्रेट, जिलाधीश को ज्ञापन देकर सुनाई अपनी पीड़ा, प्रबंधन पर लगाए कई गंभीर आरोप, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। जिले के गिरदौड़ा गांव स्थित इंटीग्रेटेड मोबिटेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी विगत तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक रूप से परेशान है।कंपनी प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। यह फरियाद लेकर ICCON कंपनी के कर्मचारी बड़ी संख्या में आज जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पहुंचे। 
कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों ने बताया कि हमें वर्तमान में वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन की तिथि निर्धारित की जाए। कंपनी द्वारा 6 महीने का प्रोविडेंट फंड जमा नहीं किया जा रहा है। कंपनी में काम करने का समय निर्धारित नहीं है। मनमाने ढंग से काम पर बुलाया जाता है। प्रबंधन अपनी इच्छा अनुसार छुट्टी देता है, उसका वेतन भी काट लिया जाता है। ओवरटाइम काम करने का पैसा नहीं मिलता। लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को अभी तक स्थाई नहीं किया गया है। श्रम विभाग के अधिकारी हमारी परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब कोई अधिकारी आता है तब अस्थाई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया जाता है। त्यौहारी अवकाश का मानदेय कंपनी द्वारा काटा जाता है। इंक्रीमेंट भी लागू नहीं किये जा रहे हैं। 
अपनी इन सभी मांगों को लेकर कंपनी में कार्यरत महिला-पुरुष कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इन्होंने ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से मांग की। बताते चले कि यह कंपनी मोबाइल एसेसरीज के प्रोडक्शन का काम करती है। सैकड़ो की संख्या में कार्यरत कर्मचारी यहां परेशान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE