मनासा। तहसील अंतर्गत गांव देवरी खवासा में देवनारायण मंदिर परिसर में राठौर पाठगुवार परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन कथावाचक जयमाला वैष्णव नीलिया वाले के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया। कथावाचक द्वारा अलग-अलग प्रसंगों पर यूवाओ द्वारा नाट्य रूपांतरण भी किए गए। बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा आयोजन का विधिवत महाआरती व प्रसादी वितरण कर आयोजन समापन किया गया।
अंतिम दिन नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग कथा पंडाल पहुंचे व भक्तिमय कथा आयोजन का लाभ लिया। सुबह 11 बजे से देर शाम 04 बजे तक अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महाआरती कर प्रसाद वितरण कर आयोजन का समापन किया गया।