मनासा। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारतवर्ष में उत्सव की तैयारी की जा रही हैं। इसी को लेकर गांव देवरी खवासा में चारभुजा नाथ मंदिर से ध्वज और रामधुन प्रारंभ शुरू होती हैं जो सत्संग भवन, अमृतसर महादेव मंदिर, बालाजी मंदिर, देवनारायण मंदिर, खाकर देव मंदिर होते हुए राम धुन सभी मंदिरों पर जाती है। गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई चारभुजा नाथ मंदिर पर रामधुन का समापन होता हैं। राम धुन में युवा वर्ग, बच्चे और काफी संख्या में महिलाओं भाग ले रहे हैं।