मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पालड़ा में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे विद्यालय के भैया-बहनों ने अपने परिजनों की चरण वंदना कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता सूरेश चौबे भागवताचार्य, मुख्य अतिथि निरंजन पाटीदार पालडा समाजसेवी, प्रमोद पाटीदार पालड़ा वकील, कैलाश पाटीदार पालडा संचालक एसएल पटेल विद्यालय रामपुरा के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आचार्य परिवार और गांव के अभिभावकों, माता-बहनों, विद्यालय के युवा मंडल साथियों, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य, आचार्य का सहयोग रहा।
कार्यक्रम संचालन प्रधानाचार्य कैलाश ररोतिया द्वारा किया गया एवं आभार विद्यालय संयोजक दिनेश मेहता द्वारा किया गया।