BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 3:03 pm
NEWS : प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया, श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रसाद का हुआ वितरण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के मुख्य फाउंडर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। 
सेवा केंद्र के संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि 18 जनवरी पूरे विश्व में विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि प्रजापिता ब्रह्मा जो की दादा लेखराज के नाम से जाने जाते थे, हीरों के व्यापारी थे, धनी दानी ज्ञानी थे। उन्होंने बताया कि परमात्मा शिव ने दादा लेखराज को पुनः नई देवी सृष्टि रचना के लिए अपना माध्यम बनाया। उन्होंने बताया प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा उनके मुख कमल से गीता ज्ञान उच्चारण किया। मुख्य संस्था के संस्थापक का यह पुण्य स्मृति दिवस पूरे विश्व के अंदर मनाया जा रहा है, और विश्व में शांति और शक्ति फैला रहे है। उन्होंने बताया कि दादा लेखराज श्री नारायण के परम भक्त थे नित्य गीता पाठ करना भक्ति भाव में परिपूर्ण थे। 
कार्यक्रम में मिट्ठूलाल जाट भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ उपस्थित थे। विक्रम जाट कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, भाजपा जिला प्रचार प्रसार मंत्री गोवर्धन जाट भी उपस्थित थे। इन सभी ने ब्रह्मा बाबा को पुष्प अर्पित किए। 
मिट्ठूलाल जाट ने कहा कि हम सभी को परमात्मा से जुड़कर उनसे प्राप्त शक्तियों को अपने जीवन में धारण करें और ईश्वर को नित्य याद करें। ईश्वर की शक्तियों को उनकी दुआओं को अपने जीवन में सम्मिलित करें। इसके पश्चात सभी भाई बहनों व मीना दीदी मधु दीदी अनीता दीदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी को प्रसाद बांटा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE