मनासा। गांव बड़कुवा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ महोत्सव का आयोजन हो रहा हैं। जिसमे पं दिनेश शास्त्री के मुखारविंद से कथा का वचन किया जा रहा है।
कथा के तीसरे दिन पं शास्त्री ने कथा के दौरान कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम गांव में होने चाहिए। जिससे गांव में सुख शांति और खुशहाली बनी रहती है और सनातन धर्म और हमारी संस्कृति को एक आधार से हमारे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती हैं। भगवत कथा सुनने से पापो से छुटकारा मिलता हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए और कथा का आनंद लिया।