BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 7:21 pm
NEWS : वंडर सीमेंट में तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि कम्पनी परिसर में आने वाले ट्रक चालकों हेतु 18 से 20 जनवरी, 2024 तक आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ वंडर सीमेंट लि के यूनिट हेड नितिन जैन एवं महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार संचेती द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जैन ने शिविर का अवलोकन कर संचेती से केम्प की जानकारी ली तथा वंडर सीमेंट के सभी ट्रांन्सपोटर्स एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से आहृान किया की वे अधिक से अधिक वाहन चालकों को इस केम्प से जोडकर उनका नेत्र परीक्षण करावें।
इस अवसर पर संचेती ने वंडर सीमेंट द्वारा महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ को दिये गये बहुमुल्य सहयोग हेतु कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए युनिट हेड जैन का आभार व्यक्त किया। सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत आयोजित इस तीन दिवसीय केम्प में वंडर सीमेंट लि में आने वाले समस्त ट्रक चालकों का नेत्र परिक्षण किया जायेगा तथा आवश्यकता होने पर दवाईयां एवं नजर के चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। 
केम्प का नियमित संचालन महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से चान्दमल बोकडिया, चन्द्र प्रकाश जैन, नवनीत मोदी, राजेन्द्र संचेती, अशोक सेठिया, नेत्र चिकित्सक डाॅ बबीता राजपूत एवं शिविर सहयोगी वसीम मंसूरी, मनोज वैष्णव,  राहुल गर्ग, विनोद महरिया के संयोजन में किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE