चितौड़गढ। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को बावड़ी वाले धनेत बावजी स्थल पर सांयकाल भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन रुद्रेश्वर जोशी श्री राम रामायण मंडल द्वारा किया जायेगा।
इसी क्रम में 22 जनवरी सोमवार को सुबह गौवत्स शास्त्री पंडित प्रवीण, योगेश द्वारा हवन कार्यक्रम, दोपहर में महिला मंडल द्वारा कीर्तन एवं शाम 05 बजे दीपदान एवं महाआरती के साथ छप्पन भोग व प्रसाद वितरण किया जायेगा। पुजारी देवकिशन शर्मा ने सभी भक्तजनो एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धार्मिक लाभ लेने का आग्रह किया।