नीमच। सेवा प्रकल्प के अंतर्गत इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा दिव्यांग बच्चों के छात्रावास में आज छात्रों को स्कूल बैग और मिठाई का वितरण किया गया। छात्रावास में पढ़ने वाले 30 विद्यार्थी बेग और मिष्ठान पाकर बेहद खुश दिखाई दिए।
इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष तृप्ति दुआ, सचिव अमरजीत छाबड़ा, अलका श्रीवास्तव, कुसुम कदम, सरोज गांधी, उषा खंडेलवाल, मंजुला शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर माधुरी चौरसिया ने कहा कि इन दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाकर इन्हें रोजगार से जोड़े जाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि यह बच्चे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम में रामपुरा की एनजीओ के अध्यक्ष मानक मोदी और अन्य पदाधिकारी व वार्डन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने तबला वादन कर गीत संगीत की मधुर प्रस्तुति दी।