चित्तौड़गढ़। अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेंती सेगवा रोड़ स्थित श्री चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर पर भव्य सुंदरकांड पाठ, 501 किलो लड्डू के भोग सहित विविध आयोजन होंगे।
मंदिर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र मोड़ ने बताया बुधवार 17 जनवरी से मंगलवार 23 जनवरी तक नियमित आरती के पश्चात् सायं 7 बजे श्री हनुमान चालीसा पाठ होगा। मंदिर में विशेष सजावट के साथ ही रविवार 21 को नटखट बालाजी से निकलने वाली शोभायात्रा का भव्य स्वागत होगा व प्रभु श्रीराम के नाम की मेहंदी लगाई जाएगी।
व्यवस्थापक आशीष उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर सभी उत्सुक है। सोमवार 22 जनवरी को सीधा प्रसारण भी मंदिर पर दिखाया जाएगा। रामभक्त दुर्गाशंकर सुखवाल एवं् अर्जुन खटवानी द्वारा प्राकृतिक गुड़ चाय का वितरण किया जाएगा। इसी दिन सायं 5 बजे से भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या होगी। पंडित कपिल शर्मा व पंडित सांवरिया शर्मा द्वारा महाआरती कर 501 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी रामभक्तों से समय निकाल कर शहर को राममय बनाने का आह्वान किया गया।