दुदरसी। गांव की जानी-मानी हस्ती और पाटीदार समाज के वयोवृद्ध शिवनारायण पटेल का आज 18 जनवरी को सायं 7 बजे देवलोकगमन हो गया है , उन्होंने अपने जीवन के 105 बसंत पूरे कर लिए थे। स्वर्गीय शिवनारायण स्व गुलाबचंद व स्व पन्नालाल के ज्येष्ठ भ्राता तथा पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार के पिताश्री व जगदीश श्याम सुख बाबूलाल कन्हैयालाल के ताऊजी व युगल किशोर गोविंद अनिल पवन विक्रम विजय आशीष लखन के दादाजी थे । ज्ञात रहे स्वर्गीय शिवनारायण इस क्षेत्र में विदेश मंत्री के नाम से विख्यात थे इनकी समाज के साथ साथ अन्य बिरादरी में भी मान-सम्मान था।वह हमेशा गरीब और दीन-दुखियों में सेवा में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नज़र आते थे। उन्होंने अपने जीवन में दुःख सुख के अनेक उतार चढ़ाव देखे लेकिन जीवन में कभी हताश नहीं हुए।आपका अंतिम संस्कार गांव दुदरसी में 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बालमुकुंद नागर ने दी।