BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2024, 10:56 am
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कोनसे नियम है जरुरी, इस सरल तरीके से डाउनलोड कर सकते है अपना एडमिट कार्ड, पढ़े खबर

Share On:-

सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के भी कई शहरों में इस परीक्षा का आयोजन हो रहा है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने सीटीईटी 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड गुरुवार को जारी कर दिए। इसे सीटीईटी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को ctet.nc.in के जरिए डाउनलोड कर पाएंगे। हम आपको बता रहे हैं कि कुछ सरल तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद download admit card ctet- jan- 2024 पर क्लिक करेंगे तो एक पेज ओपन हो जाएगा। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, अपनी जन्म तिथि सहित सभी जरूरी जानकारी जो मांगी गई है, उसे भर देंगे। इसके बाद आप वेबसाइट में लाग इन हो जाएंगे। इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे प्रिंट भी निकाल सकते हैं। ध्यान रहें, आप इसकी एक से अधिक प्रतियां निकाल लीजिए।

यहां मिलेगा एडमिट कार्ड


क्रास चैक भी करें अपनी जानकारी

जब आप लागइन हो जाएंगे तो एडमिट कार्ड में दी गई अपनी जानकारी को दोबारा से जांच भी सकते हैं। इसमें आपका नाम सही लिखा हो, पिता का नाम और जन्म तारीख, रोल नंबर, आपके हस्ताक्षर, आपका फोटो, परीक्षा का वक्त, परीक्षा की तारीख, परीक्षा सेंटर का पता सही सही लिखा होना चाहिए। इसमें दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लीजिए। हो सके तो परीक्षा के एक दिन पहले परीक्षा के सेंटर तक जाकर देख लें, अन्यथा परीक्षा वाले दिन ही उस सेंटर को ढूंढेंगे तो आपकी ऊर्जा भी व्यर्थ जाएगी और आपका कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले भी पहुंचना उचित होता है।


यह है हेल्पलाइन नंबर

सीटीईटी परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी को यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो या समस्या का समाधान करना हो तो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इसमें एक तो फोन नंबर दिया गया है, दूसरा इमेल एड्रेस भी दिया गया है। फोन नंबर है 011-22240112 और इमेल एड्रेस है ctet.cbse@ nic.in.


135 शहरों में है परीक्षा

मध्यप्रदेश सहित देशभर के 135 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के केंद्र पर दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक होगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं आफलाइन ही कराई जा रही हैं। अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 7.30 बजे तक उपस्थित होना पड़ेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना पड़ेगा। सीटीईटी के पेपर-1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए होगी, जबकि पेपर-2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8वीं के लिए होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE