BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2024, 11:18 am
Baba Mahakal Aaj Ke Darshan : कुछ निस तरह से हुआ श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का शृंगार, जिसने भी देखा देखता ही रह गया, आप भी देखिये आज का शृंगार

Share On:-

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का भस्म आरती का शृंगार जिसने देखा, देखता ही रह गया। शुक्रवार को बाबा महाकाल का शृंगार चांदी के वर्क से किया गया। उन्होंने चांदी का मुकुट भी धारण किया था।

पोष शुक्ल पक्ष की नवमी शुक्रवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का कुछ ऐसा शृंगार किया गया कि श्रद्धालु बाबा महाकाल के इस स्वरूप को देखते ही रह गए। इस दौरान पहले बाबा महाकाल का तिलक लगाकर शृंगार हुआ। फिर उन्होंने भस्म रमाई। उसके बाद चांदी का मुकुट पहनाकर बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के भक्तों को दर्शन करवाए गए। 

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों ने भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद कपूर आरती की गई। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया। भगवान का सूखे मेवों से शृंगार करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर  महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और आभूषण भी पहनाए  गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी
बाबा महाकाल की भस्म आरती मे वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। शुक्रवार सुबह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शनों के लिए उज्जैन आए। इनके पहले भी कहीं वीआईपी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने इसी सप्ताह आ चुके हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE