BREAKING NEWS
BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2024, 3:15 pm
KHABAR : पटेल शिवनारायण पाटीदार की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, मरणोपरांत परिजनों ने कराया नेत्र दान गोमाबाई नेत्रालय की टीम ने किया नेत्र उत्सारण, पढ़ें बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। ग्राम पंचायत दूदरसी के पूर्व सरपंच एवं भादवा माता पाटीदार ट्रस्ट के सचिव लक्ष्मी नारायण पटेल के पूज्य पिताजी शिवनारायण पटेल का कल गुरूवार को निधन हो गया था उनकी चकडोर ( अंतिम यात्रा )  शुक्रवार को 11 बजे उनके निज आवास से निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई मोक्षधाम पहूंची। जहां उनके पुत्र लक्ष्मी नारायण पटेल सहित परिजनों ने मुखाग्नि देकर उनके अंतिम दर्शन कर चरणों में नमन करते हुए सजल नेत्रों से अंतिम बिदाई दी गई। अंतिम यात्रा में समाजजनों आस-पास के गांवों के गणमान्य व्यक्तियों गांव के सम्मानित व्यक्तियों ने सम्मिलित होकर हार्दिक श्रृद्धासुमन अर्पित किए। मोक्षधाम पर एक शोकसभा आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी शांति लाल पाटीदार सी ए निलेश पाटीदार लक्ष्मी नारायण धाकड़ राजेश पाटीदार धनसिंह कैथवास ने श्रृध्दांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा से पहले पाटीदार परिवार व परिजनों ने नेत्र दान किया। गोमाबाई नेत्रालय नीमच की टीम द्वारा नेत्र उत्सारण किया गया।यह नेत्र दान इस सत्र का पहला एवं अब तक का 22 वां नेत्रदान है। नेत्रालय की टीम द्वारा परिजनों का आभार प्रकट किया और उन्हें साधुवाद दिया कि आपके द्वारा किया गया नेत्रदान से किसी के जीवन में रोशनी आ जाएगी यह एक अनुकरणीय पहल है और आमजन के लिए प्रेरणादायक है। अपने स्वर्गीय पिता की याद में लक्ष्मी नारायण पटेल ने श्मशान में एक चबूतरा बनाने की घोषणा की जिसका उपस्थित सभी शोकाकुल जनों ने सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE