चित्तौड़गढ़। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि हिंदुआ सूर्य महाराणा प्रताप की 427वीं पुण्यतिथि पर प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के तत्वाधान में प्रताप सर्कल चित्तौड़गढ़ पर सर्वसमाज द्वारा केसरिया पताका फहराकर, दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिंह भाटी बानिणा ने महाराणा प्रताप के जीवन का परिचय दिया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुरोली ने सभी को सर्व समाज को साथ लेकर चलने का आव्हान किया। बहादुरसिंह भाटी ने महाराणा प्रताप पर कविता पाठ किया।
इस अवसर पर जौहर स्मृति संस्थान के कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, महाराणा भूपाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष लालसिंह भाटी, केलजर महादेव समिति अध्यक्ष भंवरसिंह राणावत, शिक्षाविद राजेंद्र सिंह राणावत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कानसिंह सुवावा, नरपतसिंह भाटी, शिवसेना जिलाध्यक्ष गोपाल वेद, मां भारती सेवा संस्थान के विजय कुमार माली, हरिओम सिंह परमार, कमलेश गुर्जर, दीपक पुरोहित, बालमुकुंद मेनारिया, दलपतसिंह सोलंकी, भंवरसिंह चौहान, वीरेंद्रसिंह चौहान, देवेंद्रसिंह भाटी, रूपसिंह शक्तावत, ईश्वरसिंह शेखावत, डॉक्टर दिग्विजयसिंह पवार, उदय प्रतापसिंह सिसोदिया, मातृशक्ति उमराव कंवर शक्तावत व भावना राणावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन लक्ष्मणसिंह सोलंकी भटवाडा कलां ने किया एवं आभार प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के मंत्री योगेंद्रपाल सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।