चित्तौडगढ़ । चित्तौडी आठम महोत्सव समिति के अमन गौड ने बताया कि चित्तौडी आठम महोत्सव समिति द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथी पर कलेक्टेªट बंगले के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया उन्हें याद किया गया।
अध्यक्ष मुुकेश नाहटा ने बताया कि महाराणा प्रताप के आगे ही वीर शिरोमणी लगता है उनकी शौर्य गाथा पूरे विश्व प्रसिद्व है। महाराणा प्रतान ने अपना पूरा जीवन मेवाड की रक्षा व राष्ट्र के लिए समर्पित किया और उन्होने प्रतिज्ञा ली थी कि मेवाड़ की महिमा वापस नही लाता हूं तब कि बिस्तर पर नहीं सोउॅगा। सोने चांदी की थालियों मे नही खाउॅगा, पत्तल मे खाउॅगा। अपने महलों केा छोड जंगलो मे रहे।
उन्होने अपनी अंतिम सांस तक मेवाड के लिए लडाई लडी लेकिन अपनी भूमि के गौरव को कभी कम नही होने दिया। ऐसे वीर शिरोमणि के पद चिन्हों पर हमें चलना चाहिए व देश राष्ट्र व हिन्दुत्व के लिए समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश नाहटा, विजय वैष्णव, संतोष शर्मा, अमन गोड, विपुलसिंह, अर्जुन जोशी, राहुल दीक्षित, अंकित वैष्णव, छुटकु गौड, शुभम सोनी, अक्षय सेन, दिलीप धाकड, सुरेश गुर्जर, आदि मौजूद रहे।