चित्तौड़गढ़। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर, अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नगर में जारी विभिन्न आयोजन के तहत स्थानीय विघा निकेतन प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानाचार्य ललिता कंवर राठौड ने जानकारी देते बताया कि प्रभु श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आगामी 22 जनवरी को स्थानीय बाहितयों की गली स्थित विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय में सांय 5.30 बजे विद्यालय प्रबंधक समिति के मार्गदर्शन एवं विद्यालय स्टाफगण के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को लेकर संजीव झांकियां बनाई जाएगी। इन झांकियों का आमजन दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान सांय 7.30 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।