चितौड़गढ। शहर के बोजुदा गांव में सरस डेयरी के सामने मारूती नंदन हनुमान आश्रम में चल रही है सप्तदिवसीय सगीतमय श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण अवतार का वर्णन का वाचन किया। नंद बाबा के गोकुल धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गोकुल वासीयो ने एक दूसरो को बधाइयां दी। जब इंद्र ने भारी बरसात की भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर गोकुलवासीयों की रक्षा की तब इंद्र को पता चला ये कृष्ण अवतार है तब इंद्र ने माफी मांगी। छोटे बड़े माता पिता बच्चो का सम्मान करना चाहिये तथा दया भाव परोपकार भाव रखना चाहिये।
आचार्य अशोक शास्त्री ने कथा वाचन किया। आश्रम के संत आनन्द बिहारी ने बताया कि आस पास के ग्रामीण कथा का रसपान कर रहे हैं, प्रति दिन हवन आरती हो रही व प्रसाद वितरित किया जा रहा है। 22 जनवरी को पूर्ण आहुति के बाद महाप्रसादी वितरीत की जाएगी।