BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 11:10 am
WEATHER UPDATE : अगर आप भी कही जाने का सोच रहे है तो पहले पढ़ले यह खबर, मौसम में हो सकता है बड़ा उलट फेर, मौसम विशेषज्ञों ने किया अलर्ट, एक क्लिक में जानिये मौसम का हाल

Share On:-

पूरा प्रदेश बर्फीली हवाओं से घिर गया है। धुंध छाए रहने से विजिबिलिटी भी कम है, साथ ही शनिवार सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। इससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। धुंध और कोहरा भी बढ़ सकता है।

भोपाल में शनिवार को सुबह से बारिश शुरू हो गई। कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी कम हो गई है। लोग कड़ाके की ठंड में अलाव तापते नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने आज से कुछ दिनों तक अलर्ट रहने को कहा है। अगले सप्ताह कई जिलों में बारिश और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इससे पहले भोपाल में उत्तरी सर्द हवाओं के कारण लोगों को फिर तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन चार दिनों से सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शहर में 30 दिनों बाद शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा है। इसके पहले 20 दिसंबर को तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंचा था, तब से लगातार तापमान 10 और 15 डिग्री के बीच बने हुए थे।

जनवरी की शुरुआत में दिन में तापमान कम थे, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़े हुए थे जिसके कारण रात में सर्दी का अहसास नहीं हो रहा था, लेकिन पिछले दो तीन दिनों से उत्तरी सर्द हवाओं के कारण रात में तेज सर्दी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह धुंध रही और विजिबिलिटी 2 हजार मीटर के आसपास रही। दिन में धूप भी खिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा।

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर चल रहा है। शुक्रवार को भी शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट आ गई। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

अभी जारी रहेगी ठंडक मौसम

विज्ञानी अशफाक हुसैन का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। अगले दो तीन दिन सर्दी का दौर जारी रहेगा। इस समय जेट स्ट्रीम के कारण सर्द हवाओं का प्रवेश हो रहा है, इसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम शुष्क बना हुआ है और सर्द हवाओं के कारण ठंडक बनी हुई है।

भोपाल में तेज बारिश

शनिवार को भोपाल सहित कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। भोपाल में शनिवार को सुबह से ही कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं आसपास के जिलों से भी खबर है कि वहां तेज बारिश भी हुई है। ठंड में होने वाली यह बारिश खेती के लिए अमृत साबित होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE