उज्जैन। तराना में शुक्रवार को मास्टरमाइंड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मास्टरमाइंड स्कूल के छात्रों ने श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता की पोशाक पहनी। साथ ही स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें रामलीला, उत्तर रामायण के ऊपर नाटक, साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा भी गाई एवं स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रभु श्रीराम का नाम लिखा। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में बहुत उत्साह दिखाई दिया और उनका उत्साह देखकर निदेशक सत्यनारायण पाटीदार, प्राचार्य आशीष पाटीदार, कीर्ति पाटीदार और स्टाफ के सदस्य एवं अभिभावक भी बहुत खुश हुए।