भवानीमंडी। 500 साल बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वाधान में नगर सकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। बालाजी चौराहा से स्टेशन रोड होकर महंत रूप किशोर चतुर्वेदी बालाजी मंदिर पहुंचकर श्री रामलला की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। लकार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे रास्ते में महिलाएं हाथ में श्री राम जी के झंडे, भजन, श्री राम के नारे एवं भजनों पर नृत्य करती हुई चली।
समिति अध्यक्षा मालती अग्रवाल ने बताया कि हम वह खुशनसीब पीढ़ी हैं कि हमको रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखने का सूअवसर मिलेगा। सभी महिलाओं में रामलला के प्रति इतना उत्साह था की हर महिला के पांव थिरके बिना नहीं रहे। कहते हैं कि कलयुग है, पर रामलला आए हैं तो सतयुग आ गया हैं।
कार्यक्रम में सचिव नीतू बाहेती, कोषाध्यक्ष रजनी श्रोत्रिय एवं सर्व समाज के सभी पदाधिकारी एवं उनकी टीम, प्रभात फेरी की टीम लगभग 250 महिलाओं की भागीदारी रही।