मनासा। रोटरी क्लब एवं पैसेफिक मेडिकल टीम उदयपुर द्वारा आयोजित शिविर के बारे में पूरी जानकारी देते क्लब अध्यक्ष निरंजन बसेर ने बताया कि शिविर में सभी पंजीकृत 603 मरीजों के प्राथमिक उपचार के साथ नि:शुल्क दवाईयां वितरण की। साथ ही उदयपुर के लिए चयनित सभी मरीजों, जिसमें आंख के आपरेशन 36, हर्निया के 6, दांत के 17, बच्चादानी के 7, कान के पर्दे के 6 एवं अन्य सामान्य रोगों के 28 मरीजों के रहने, खाने एवं लाने ले जाने के साथ उपचार, जांच एवं आपरेशन नि:शुल्क किए गए।
शिविर में चयनित मरीज कैलाश भट्ट मनासा को उदयपुर पहुंचने से पूर्व पैरालिसिस का अटैक आने पर पैसेफिक टीम द्वारा तुरंत हास्पीटल पहुंचाकर प्रसिद्ध न्यूरोलाजिस्ट डॉ वाजपेयी की निगरानी में ICU में दो दिन एडमिट कर 6 दिन तक की सभी जांचें व उपचार, दवाईयां, रहने एवं भोजन की सुविधा (जिसका अनुमानित खर्च 2 लाख) नि:शुल्क की गई। कैलाश भट्ट अभी मनासा में हैं और बेहतर एवं स्वस्थ हैं।