BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2024, 11:34 am
BIG NEWS : नीमच जिला प्रेस क्लब के तत्वावधान में एक शाम श्री राम के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन आज, देश के ख्यातनाम कवि श्रीराम की आराधना में प्रस्तुत करेंगे रचनाएं, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त समूचा देश राममय हो चला है। इसी श्रृंखला में नीमच जिला प्रेस क्लब द्वारा भी एक विनम्र प्रयास करते हुए जिला प्रशासन के समन्वय से आज 20 जनवरी को एक शाम श्रीराम के नाम भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर ने बताया कि आज 20 जनवरी की रात्रि 8 बजे से फोर जीरो (भारत माता) चौराहा पर आरंभ होने वाले कवि सम्मेलन में देश के शीर्ष राष्ट्रवादी कवि वेदव्रत वाजपेयी लखनऊ, अतुल ज्वाला इंदौर, युवा ओज की आवाज गौरव चौहान ईटावा, प्रखर कवि निशामुनि गौड़ कोटा, गीतकार महेंद्र मधुर आष्टा, नीमच के कवि एवं पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा (कवि सम्मेलन संयोजक) और कवियत्री डॉ प्रेरणा ठाकरे परिहार (सूत्रधार, मंच संचालन) श्रीराम की आराधना में कविता पाठ करेंगे। 
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच दिलीपसिंह परिहार, पूर्व मंत्री व विधायक जावद ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक मनासा अनिरूद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, कलेक्टर नीमच दिनेश जैन, आईजी सीटीसी सीआरपीएफ संदीप दत्ता, डीआईजी सीटीसी सीआरपीएफ वेदप्रकाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक नीमच अमितकुमार तोलानी, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा एवं सम्पादकगण आतिथ्य प्रदान करेंगे। 
नीमच जिला प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ललितसिंह चुंडावत, सचिव मनीष चांदना, कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, सह सचिव मुकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजू नागदा दास्सा, अर्जुन जायसवाल एवं विधि सलाहकार भारतसिंह सोलंकी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित उत्सव को महोत्सव का स्वरूप देने हेतु अधिकाधिक उपस्थिति का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE