पिपलियामंडी। लायंस क्लब शक्ति पिपलिया मंडी द्वारा स्व शालिग्राम पाटीदार की स्मृति में लायन अंगूरबाला दिनेश पाटीदार के सौजन्य से ग्राम अमरपुरा स्थित विद्यालय में छोटे बच्चों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर लायन अंगूरबाला पाटीदार ने कहा कि बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं। उनको जरूरत की सामग्री प्रदान करना भगवान की सेवा के बराबर है। क्लब अध्यक्ष लायन मनीषा गोयल ने कहा कि इस भीषण ठंड में लायंस क्लब शक्ति का स्वेटर वितरण का प्रकल्प निरंतर जारी है। पूर्व में भी क्लब कई विद्यालयों में स्वेटर वितरण का प्रकल्प कर चुका है और आगे भी जारी रहेगा प्रत्येक वर्ष होने वाले इस प्रकल्प में क्लब का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो।
इस अवसर पर क्लब सचिव सोनू फरक्या, संस्थापक अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल, लायन ममता शर्मा, लायन वंदना पाटीदार आदि उपस्थित थे। विद्यालय प्राचार्य क्लब का आभार माना।