मनासा। लायंस क्लब मनासा को 134 वां नेत्रदान नगर के गांधी परिवार से प्राप्त हुआ। अंधत्व निवारण सहायतार्थ इस पुनीत कार्य के लिए गांधी (हुमड) परिवार मनासा को लायंस क्लब ने साधुवाद दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सूरजमल गांधी के पुत्र एवं जयंत कुमार, अजीत कुमार, स्व महेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार के बड़े भ्राता एवं हितेश कुमार के पूज्य पिताजी नरेंद्र कुमार गांधी का स्वर्गवास होने पर परिजन द्वारा नेत्रदान की सहमति प्राप्त हुई। लायंस क्लब नीमच सेंट्रल के सहयोग से लायंस क्लब मनासा के माध्यम से नेत्र उत्सर्जन करवाया गया।
इस दौरान जिसमे गोमाबाई नीमच से डॉ सुनील शर्मा व लायंस क्लब से अध्यक्ष प्रकाश झवर, रमेश मूंदड़ा, एम के डे, विष्णु सोनी, प्रशांत शर्मा, ललित मूंदड़ा, नितिन जैन, अश्विन सोनी मौजूद रहे।